Success 20 tips in Hindi
Safalta ke 20 mantra (सफलता के 20 मँत्र )
1. खुद की कमाई से कम खर्च हो ऐसी जिन्दगी बनाओ..!
2. दिन मेँ कम से कम 3 लोगो की प्रशंसा करो..!
3. खुद की भुल स्वीकारने मेँ कभी भी संकोच मत करो..! इससे आपके अंदर अहंकार नहीं आएगा !
4. किसी के सपनो पर हँसो मत..! क्योकि आपके भी कुछ सपने होंगे , कोई आप पर हंसेगा तो अच्छा लगेगा क्या ?
5. आपके पीछे खडे व्यक्ति को भी कभी कभी आगे जाने का मौका दो..!
6. रोज हो सके तो सुरज को उगता हुए देखे..!
7. खुब जरुरी हो तभी कोई चीज उधार लो..!
8. किसी के पास से कुछ जानना हो तो विवेक से दो बार…पुछो..!
9. कर्ज और शत्रु को कभी बडा मत होने दो..!
10. ईश्वर पर पुरा भरोसा रखो..! क्योकि भगवान ही सब कुछ करने में समर्थ है !
11. प्रार्थना करना कभी मत भुलो,प्रार्थना मेँ अपार शक्ति होती है..!
12. अपने काम से मतलब रखो..! दूसरा क्या करता है इससे क्या लाभ ?, बंधुओ खुद में देखो क्या कमी है ? उसे दूर करो !
13. समय सबसे ज्यादा कीमती है, इसको फालतु कामो मेँ खर्च मत करो.. कहीं फिर रोना ना पड़े !
14. जो आपके पास है, उसी मेँ खुश रहना सिखो..! खुश रहने के लिए जीवन में संतोष लाइए !
15. बुराई कभी भी किसी कि भी मत करो, क्योकिँ बुराई नाव मेँ छेद समान है,बुराई छोटी हो बडी नाव तो डुबो ही देती है..!
16. हमेशा सकारात्मक सोच रखो..! सकारात्मक सोच आपको बहुत आगे लेकर जा सकती है !
17. हर व्यक्ति एक हुनर लेकर पैदा होता है बस उस हुनर को दुनिया के सामने लाओ..!
18. कोई काम छोटा नही होता हर काम बडा होता है जैसे कि सोचो जोकाम आप कर रहे हो अगर वह काम आप नही करते हो तो दुनिया पर क्या
असर होता..?
19. सफलता उनको ही मिलती है जो कुछ करते है ! हाथ पर हाथ नहीं धरे बैठे रहते !
20. कुछ पाने के लिए कुछ खोना नही बल्कि कुछ करना पडता है, !