Bharat se Bharat Desh
“भरत” से भारत देश
मन में ये प्रश्न आता है की हमारे देश का नाम भारत क्यों हैं?
Why India is called Bharat in hindi
इंडिया को भारत क्यों कहते हैं?
हमारे देश भारत में तीन भरत प्रमुख हुए हैं। जिनके नाम पर ही देश का नाम “भारत”(Bharat) रखा गया है। आइये इन तीनो के बारे में जानते हैं–
1. श्री राम के भाई भरत– एक भरत जी हुए थे जिन्होंने अपने बड़े भाई राम के लिए सिंहासन को छुआ तक नही। श्री राम जी वनवास चले गए थे और राज गद्दी भरत जी को सौंप देनी थी लेकिन भरत जी ने कहा की इस पर तो केवल और केवल श्री राम जी का अधिकार है। मैं तो श्री राम जी के सेवक हूँ।
Read : राम और भरत की सम्पूर्ण कहानी
2. दुष्यंत और शकुंतला के पुत्र भरत — एक राजा हुए थे दुष्यंत। इनकी पत्नी का नाम शकुंतला था। इनके प्रेम का बड़ा ही विलक्षण और मार्मिक चित्रण कथाओं में मिलता है। इनके एक पुत्र हुआ था। जिसका नाम रखा गया भरत। इन्होंने अपनी प्रजा और भारत देश का पालन किया। इनके भी नाम पर भारत देश का नाम “भारतवर्ष” रखा गया।
Read : भरत (दुष्यंत और शकुंतला पुत्र) की सम्पूर्ण कथा
3. जड़ भरत – श्रीमद् भागवत पुराण में इन जड़ भरत जी के 3 जन्म का वर्णन आता है। इनके 3 जन्मो से शिक्षा मिलती है की हमें भगवान की भक्ति करनी चाहिए। पहले जन्म में इन्हें हिरन के बच्चे से मोह हुआ। जिस कारण इनका अगला जन्म हिरन के रूप में हुआ। और तीसरे जन्म में एक ब्राह्मण के घर पैदा हुए। इन्होंने सब कुछ परमात्मा पर छोड़ दिया था। जिस कारण से इनका नाम “जड़ भरत” पड़ा।
Read : जड़ भरत की सम्पूर्ण कहानी
Read : भगवान कहाँ हैं?
Read : भगवान और भक्त का प्रेम