How to live healthy life in hindi
स्वस्थ जीवन कैसे जियें?
Healthy life kaise jiye
swasth jeevan Kaise jiye?
आपकी हेल्थ ही आपका वेल्थ(Health is wealth) है। एकदम ठीक बात है आपका “स्वास्थ्य ही धन है”(swasthya hi dhan hai)। कहा भी गया है अगर धन गया तो कुछ नहीं गया लेकिन अगर स्वास्थ्य गया तो सब कुछ गया। पहला सुख निरोगी काया इसी को तो गया गया है।
जीवन में अनेक सुखों के लिए इंसान दौड़ लगाता है। धन रुपैया-पैसा एकत्र करता है लेकिन जब उन सुखों को भोगने की बारी आती है तब वह उन सुखों को भोग नहीं पाता। क्योंकि उसको अनेक बीमारी घेर लेती हैं।
आजकल व्यक्ति जितना परेशान अपनी शारीरिक बीमारी से है उससे अधिक मानसिक बीमारी से है। बीमार व्यक्ति एक बोझ की तरह जीवन व्यतीत करता है। बीमार व्यक्ति ना तो ठीक से जीवन जी पाता है, ना ठीक से कोई काम कर पाता है और ना ही किसी की ठीक तरह से मदद कर पाता है।
आज कल व्यक्ति की ज़िन्दगी इतनी भागदौड़ से भरी हुई है कि वह अपने लिए समय ही नहीं निकाल पाता। स्वस्थ जीवन जीने के लिए हमें छोटी-छोटी चीजों पर ध्यान देना होगा। इसके लिए आपको कुछ ज्यादा खर्च करने की जरुरत नहीं है। जरुरत है बस कुछ चीजें समझने की। अगर हम छोटी-छोटी बातों पर ठीक से ध्यान दें तो हम काफी हद तक स्वस्थ रह सकते हैं।
# सोना और जागना (sleep and wake up)
हमारी कोई दिनचर्या नहीं है। पूरी पूरी रात नींद नहीं आती है लेकिन जब सुबह उठने का समय आता है तो नींद आती है। बड़ी समस्या होती है क्योंकि सुबह काम पर जाने का समय है और नींद आने लगती है। और जब ऑफिस चले जाते हैं तो वहां पर सारा दिन नींद आती है। जिससे हमारी दिनचर्या खराब हो जाती है। इसलिए अपना नियम बना लीजिये समय पर सोइये।
अगर आप समय पर नहीं सोवगे तो उठोगे कैसे? इसलिए आप कुछ भी करके आप समय पर सो जाइये। मुझे इस मामले में अक्षय कुमार की दिनचर्या बहुत ही पसंद आती है। समय पर शूटिंग पूरी करते है और समय पर सो जाते हैं। सुबह बड़ी जल्दी समय पर उठ जाते हैं और आप अक्षय को जब भी देखोगे वो एकदम फ्रेश ही नजर आएगा। इसलिए आप समय पर सोने और जागने की आदत डालिये।
Read : हमें सफलता क्यों नहीं मिलती?
# खानपान (Food)
खानपान में दो चीजें आती है पहला है खाना और दूसरा पीना। हम खाने से शुरू करते हैं।
हमारे जीवन में हमारा भोजन, हमारा खाना भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। अच्छा खाएंगे तो स्वस्थ रहेंगे , ज्यादा तला हुआ, ज्यादा मसाले वाला या फिर बासी भोजन खांएगे तो बीमार हो जायेंगे। दूसरा हमें खाना चबा-चबा कर खाना चाहिए। हम जल्दबाजी में खाने को निगल लेते हैं। और फिर हमारे दांतों का काम हमारे पेट को, हमारी आँतों को करना पड़ता है। जितना हो सके घर का खाना खांए। फ़ास्ट फ़ूड से बचें।
खाने के बाद आता है पीना। हमारा खाना तो शुद्ध होता है या नहीं होता है लेकिन हमारा पीना भी आजकल अशुद्ध होता जा रहा है। हम कोल्ड ड्रिंक पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। मैंने तो कई दोस्तों को देखा है पानी की जगह भी कोल्ड ड्रिंक। कहने का मतलब पानी की प्यास होती है तो पानी नहीं लेंगे दुकान से , कोल्ड ड्रिंक उठा लाएंगे। जो कि हानिकारक होती है।
# दिनचर्या (Daily Routine)
दिनचर्या आपको स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अगर आपका कोई टाइम टेबल नहीं है तो आपका बीमार होना निश्चित है। नरेंद्र मोदी जी की दिनचर्या से हम सब सीख ले सकते हैं। वो अपना अधिक से अधिक समय देश सेवा में देते हैं ताकि देश को आर्थिक, सामाजिक स्तर पर काफी आगे बढ़ा सकें। इसलिए लिए वो सुबह जल्दी उठ जाते हैं। और अपने समय के अनुसार ही सारे काम निपटाते हैं। हो सकता है की उनका टाइम टेबल बनाने के लिए लोग हों। लेकिन आप खुद भी अपना टाइम टेबल बना सकते हैं। यदि आपने टाइम टेबल नहीं बनाया तो याद रखना न तो आप अपना लक्ष्य प्राप्त कर पाओगे और न ही आगे बढ़ पाओगे। इसलिए टाइम टेबल बनाइये जिस कारण से आपका दिमाग ठीक समय पर ठीक से काम कर सके। अगर समय पर कोई काम पूरा नहीं होता तो चिंता हो जाएगी। और फिर तनाव। जिस कारण से हम मानसिक रूप में बीमार हो जायेंगे।
#व्यायाम व योगा (Exercise and Yoga)
अगर समय हो और संभव हो सके तो दिन में 10-15 मिनट योगा और एक्सरसाइज के लिए निकाल लीजिये। इससे आपका शरीर भी ठीक रहेगा और रोगों से लड़ने की आपको शक्ति मिलेगी। अगर आप ये सब नहीं कर सकते तो कोई बात नहीं सुबह सैर पर निकाल जाइये सिर्फ 15 मिनट के लिए जहाँ पर पार्क हो, जहाँ पर पेड़ हो या फिर जहाँ पर प्राकृतिक दृश्य हों। जिनके देखकर आपका मन खुश हो जाये। अगर आप ये सब भी नहीं कर सकते हैं तो भी कोई बात नहीं आप पुरे दिन में लगभग 20 मिनट पैदल चल लीजिये। जैसे लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का प्रयोग करें। गाडी बाइक या पुब्लिक ट्रांसपोर्ट की जगह पैदल जाइये। लगभग एक से दो किलोमीटर तक आप पैदल चलेंगे तो आपकी कैलोरी बर्न होगी। जिससे आपको भूख भी लगेगी और खाना पचने में भी मदद मिलेगी।
आशा करता हूँ आपको मेरा ये ब्लॉग पसंद आया होगा। अगर आपको ब्लॉग पसंद आया है तो like व share कीजिये और नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट जरूर करें। कुछ भी बात आप हमसे पूछना चाहते हैं तो कमेंट करें। धन्यवाद !!
Super sir
Depletion nikalne ka update bhi bataye
Money problems ke karan life khatam Karne ki iksha hoti he
bhai.. money problem to sirf mehnat karne se dur hogi.. aap mehnat karte rahiye.. ek din jab aapko sahi direction milega tb money bhi aayega.. or koi formula nahi h money problem dur karne ka.. sirf mehnat hi hai..
Very good post. Sir aapne jo PM Narendra Modi Ji ki dinke baare bataaya hai. yog par bhi aapko achchhi jankaari hai Afterall thanks for this great post.
thank u so much